{"_id":"86f0993d7de60e8a700619be4d6a2b76","slug":"one-accused-of-gangrape-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में आया गैंगरेप का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्त में आया गैंगरेप का आरोपी
अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के पास भगवानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बीते गुरुवार को घर में घुसकर यह वारदात की थी। भगवानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दो आरोपियों ने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर मां को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने आतंकित कर किशोरी से दुराचार कर डाला। वारदात करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। घटना के समय घर के अन्य लोग बाहर गए थे।
आरोपी से पूछताछ हो रही है
बाद में परिजनों ने निन्ना समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष चन्दन सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी निन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात में शामिल रहे दूसरे आरोपी मुजफ्फर की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन