{"_id":"a3c691b80eda2ea3e2bb55d7cb9f4fee","slug":"old-man-killed-in-vikasnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर 70 साल के वृद्ध की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर 70 साल के वृद्ध की बेरहमी से हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Aug 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विकासनगर क्षेत्र के थाना सहसपुर क्षेत्र में शालीग्राम (70) अकेले रहते थे। शालीग्राम की पत्नी हैं पर वह उनसे अलग रहती थीं। रोजाना की तरह शालीग्राम रात में सोने के लिए घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
सरिया से पीटकर हत्या
देर रात बदमाश घर के अंदर घुस आए और सरिया और डंडों से पीटकर शालीग्राम को मौत के घाट उतार दिया। शालीग्राम के सिर और हाथ में गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। घटना के बारे में सुबह पता चला।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कहीं संपत्ति की खातिर तो हत्या नहीं
मृतक शालीग्राम के कोई संतान नहीं है। बताया जाता है कि पत्नी उनके साथ नहीं रहती थी। आशंका यह भी बताई जा रही है कि संपत्ति हथियाने के लिए यह हत्या की गई हो सकती है।