{"_id":"577ec9954f1c1b646d7fa8f5","slug":"officer-dead-body-found-near-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात पार्टी से निकला अधिकारी, रेलवे लाइन किनारे मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात पार्टी से निकला अधिकारी, रेलवे लाइन किनारे मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
डेड बॉडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय के सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह देव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बदरीपुर रेलवे लाइन के बराबर में उनका शव पड़ा मिला। माथे पर पत्थर लगने के निशान है। बुधवार रात को वह एक पार्टी से निकलकर चले गए थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि नशे में पत्थरों पर गिरने के कारण उनकी जान गई है। परिजन भी किसी तरह की आशंका नहीं जता रहे है। फिर भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
देर पार्टी से निकले
शहर के त्यागी रोड निवासी और सचिवालय के सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह देव (54) बुधवार को पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए बदरीपुर गए थे। रात में वहां पार्टी भी हुई।
विज्ञापन
देर रात में पार्टी से घर जाने के लिए निकल गए। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को दिन-निकलने पर उनका शव बदरीपुर रेलवे लाइन के बराबर में पड़ा मिला। नेहरू कालोनी पुलिस के साथ एसएसपी डॉ सदानंद दाते ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।