फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Obstacle in the path of justice

DM के घर के बाहर बोरे में बंद मिला था अंशु का शव

Sun, 29 Sep 2013 08:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Sep 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
Obstacle in the path of justice

गैंगरेप पीड़िता के मामले में रसूखदारों के आगे पुलिस की बेबसी तो खुल ही चुकी है। एक और मामला है, जिसमें ऐसा ही दबाव करीब पांच साल पूर्व जान गंवा चुकी दून की एक बिटिया को इंसाफ की राह में रोड़े अटका रहा है।

विज्ञापन


यह मामला है अंशु नौटियाल का। डीएवी की इस छात्रा का शव डीएम आवास के बाहर बरामद किया गया था। तब एक नेता और एक रसूखदार का नाम उछला था, लेकिन पुलिस दोनों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन


न्याय की राह ताक रहे परिजन
पुलिस ने जिसे आरोपी बनाया, वह भी निचली अदालत से बरी हो गया। अंशु के परिजन आज भी असल हत्यारों की गिरफ्तारी और बेटी को न्याय की राह तक रहे हैं।

चकराता रोड स्थित सुमन नगर निवासी अंशु नौटियाल (19) का शव 25 मई 2009 को डीएम आवास के बाहर एक बोरे में बंद मिला था। उसके चेहरे पर तेजाब भी फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस
अंशु पलटन बाजार स्थित एक पीसीओ में पार्टटाइम नौकरी करती थी। डीएम आवास के बाहर शव मिलने और शहर में हुए धरना-प्रदर्शनों के बाद पुलिस हरकत में आई।

लूनिया मोहल्ला निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले के खुलासे का दावा किया। पुलिस की कहानी के मुताबिक इस युवक ने एकतरफा प्यार में प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए अंशु का इस्तेमाल किया और उसकी हत्या कर दी।

मुकदमे से गायब रसूखदार
मौत से पहले उसने अंशु से डायरी में प्रेमिका के पिता का नाम भी लिखवाया। मामले में तत्कालीन सत्ताधारी दल के एक नेता और उसके प्रभावशाली साथी का नाम भी उछला लेकिन पुलिस ने दबाव में मुकदमे में उनका नाम तक शामिल नहीं किया।


परिजनों, शहरवासियों और डीएवी के छात्रों ने पुलिस की कहानी पर सवाल उठाकर असल हत्यारों को पकड़ने की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उलझा रही पुलिस की कहानी
सरकार ने सीबीसीआईडी जांच के आदेश भी दिए, लेकिन अब तक अंशु को इंसाफ नहीं मिल सका है। बाद में गिरफ्तार युवक भी बरी हो गया।

अंशु के भाई हरीश नौटियाल का कहना है कि वे शुरुआत से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस नेताओं के दबाव में सही पैरवी नहीं कर रही। पुलिस के कहानी उलझाने की वजह से उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed