फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   objectionable photos of the young woman uploaded on Facebook

फेसबुक पर अपनी अश्लील फोटो देख उड़े युवती के होश, इसके बाद जो हुआ वह कर देगा हैरान

Tue, 25 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 25 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
objectionable photos of the young woman uploaded on Facebook

एक युवक ने युवती की फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल दी है। साथ ही अब आरोपी युवक फोन कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली के अंतर्गत एक मोहल्ला की युवती की एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। फेसबुक के जरिये उसने युवती के रिश्तेदारों और परिचितों को उसमें जोड़ा। अब युवक युवती की फोटो एडिट कर उन्हें अन्य फोटो से जोड़ कर फेसबुक पर डाल रहा है।
विज्ञापन


इससे युवती और उसके परिचित बेहद परेशान हैं। युवती की मां की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस रुड़की ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आयान गौर पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी खाताखेड़ी को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर कर रहा अश्लील बातें

objectionable photos of the young woman uploaded on Facebook

महिला का का आरोप है कि युवक उसकी बेटी को बदनाम कर रहा है। साथ ही फोन पर ब्लैकमेल भी कर रहा है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। 

पुलिस को दी गई तहरीर में आदर्शनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उसकी पत्नी के फोन पर कोई युवक कॉल कर रहा है। युवक उसकी पत्नी से अश्लील बातें करता है। उसकी पत्नी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

इस पर युवक अन्य नंबर से फोन कर रहा है। जब उसने उस पर नंबर पर फोन किया तो युवक ने उसको गालियां दी। युवक से फोन से उसकी पत्नी और वह बेहद परेशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed