फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no success in pathri rape case

पथरी रेप-हत्याकांड: पुलिस को लगा बड़ा झटका

Wed, 19 Feb 2014 11:06 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 19 Feb 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
no success in pathri rape case
पथरी में रेप के बाद छात्रा की हत्या कर देने की गुत्थी सुलझाने में जुटी हरिद्वार पुलिस को झटका लगा है। दिल्ली की सीबीआई लैब में हुए बारह संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट से पुलिस को निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन


सूबे को हिलाकर रख देने वाले जघन्य हत्याकांड के खुलासे को पुलिस हर तरकीब अपना चुकी है। बीते माह स्थानीय कोर्ट से इजाजत लेकर 20 से 24 जनवरी के बीच हुई बारह संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने बताया कि पॉलीग्राफ रिपोर्ट से कोई मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड एसआई की भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रांरभिक पूछताछ में जो सवाल पूछे थे लगभग उसी से मिलते जुलते सवाल भी पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछे गए थे। किसी भी संदिग्ध के पॉलीग्राफ टेस्ट से हत्याकांड के खुलासे की दिशा नहीं मिल पाई है।

गैंगरेप की नहीं हुई पुष्टि
गुजरात व देहरादून की फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट हूबहू है। दून की फोरेंसिक लैब के एक्सपर्ट ने अपनी रिपोर्ट में  गैंगरेप की बात को खारिज किया था।  वही रिपोर्ट गुजरात के फोरेंसिक एक्सपर्ट ने सौंपी है। डीआईजी अमित सिन्हा ने स्वीकारते हुए बताया कि गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है।

ढाई सौ संदिग्धों का डीएनए होगा क्रॉस चेक
रेप के बाद निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दी गई छात्रा की वेजाइनल स्वैप, शरीर से मिले बाल व दांतों के निशान से तैयार हुए मास्टर डीएनए से संदिग्धों को डीएनए क्रॉस चेक होगा।


पढ़ें, प्रेमी ने दिया धोखा तो थाने पहुंची तीन बच्चों की मां

प्रांरभिक क्रॉस चेकिंग में कुछ संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब ढाई सौ संदिग्धों की क्रमवार बारी आती रहेगी। प्रकाश में आने पर नए संदिग्ध का डीएनए तुरन्त क्रॉस चेक हो जाएगा।

गुजरात की फोरेंसिक लैब ने मास्टर डीएनए तैयार कर हरिद्वार पुलिस को दे दिया है। मास्टर डीएनए से हर संदिग्ध के लिए गए ब्लड सैंपल से मिलने वाले डीएनए को क्रॉस चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed