फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no progress in minor girl rape case

नाबालिग रेपकांड: 60 से पूछताछ, 70 गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2014 10:51 PM IST
अमर उजाला, पथरी
अमर उजाला, पथरी Updated Sat, 11 Jan 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
no progress in minor girl rape case

रूड़की के पथरी थाना क्षेत्र में छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी इस हत्याकांड में अधिकारी केवल अहम सुराग मिलने के दावे करने तक सीमित हैं।

विज्ञापन


हत्यारों की धरपकड़ के लिए चार सीओ के निर्देशन में कई टीमें लगाई गई हैं। इस बीच देहरादून से आई फोरेंसिक टीम ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। जांच के लिए यह टीम कई प्रिंट अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


एसटीएफ भी कर रही जांच
इससे पहले स्थानीय पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की थी। डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है।

एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि सीओ रुड़की के निर्देशन में महिला पुलिस की टीम हर पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीओ सदर, सीओ कनखल, सीओ लक्सर और सीओसिटी के निर्देशन में भी पुलिस टीम गठित की गई है। आला अधिकारी हर घंटे अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का सबूत जुटाने का दावा
एसएसपी ने हत्याकांड में अहम सुबूत जुटाने का दावा करते हुए बताया कि फोरेंसिक जांच को भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उम्मीद जताई कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

पुलिस इस मामले में अभी तक 60 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं, जबकि अभी करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कुल तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का दावा किया है।

परिजनों को दिया पांच लाख का चेक
छात्रा के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अभी तक दस लाख रुपये दिए गए हैं। जिसमें पांच लाख रुपये का चेक खुद मुख्यमंत्री ने आठ जनवरी को दिया था और पांच लाख रुपये का एक चेक एसडीएम सोहन सिंह ने शुक्रवार की देर रात छात्रा के परिजनों को सौंपा। एक लाख रुपये डीएम की ओर से जारी किए गए हैं।

प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं : बंसल
भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पथरी क्षेत्र में किशोरी के साथ हुई घटना ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

गुरुकुल कांगड़ी विवि के दयानंद स्टेडियम में श्रद्धानंद गोल्ड कप के सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन करने के बाद अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार को सहायता राशि तो दे आए लेकिन न्याय का भरोसा नहीं दिला सके। मुख्यमंत्री को चाहिए था कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाते। मुख्यमंत्री जनता की दुख-तकलीफ को पैसे से तौलना चाहते हैं।


जल्द न्याय मिले नहीं तो आंदोलन
भाजपा विधायकों ने छात्रा रेप और हत्या मामले में जल्द न्याय की मांग की है। भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और संजय गुप्ता ने कहा कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि किशोरी के हत्यारों की गिरफ्तारी तक वह चुप नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed