{"_id":"0a5d55e6a61cf7256b13f1581e6f9224","slug":"newborn-stolen-in-dehradun-inquriy-reached-to-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून से पंजाब पहुंची अस्पताल से बच्ची चोरी की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून से पंजाब पहुंची अस्पताल से बच्ची चोरी की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल से चोरी नवजात बच्ची के मामले में पुलिस जांच अब पंजाब तक पहुंच गई है। उत्तराखंड पुलिस ने पंजाब में बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्यों से पूछताछ कर कुछ जानकारियां जुटाई हैं।
विज्ञापन
उनके अन्य साथियों की तलाश में कार्रवाई चल रही है। बताया गया कि जिन दो बच्चियों के बारे में जानकारी मिली है, वे यहां से चोरी बच्ची से मेल नहीं खाती हैं।
विज्ञापन
19 सितंबर की है घटना
प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल से 19 सितंबर की शाम गार्ड राजेश की एक दिन की बच्ची को एक महिला उठाकर ले गई थी। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। दिल्ली और हरियाणा के बाद पुलिस जांच अब पंजाब में जाकर सिमट गई है।
विज्ञापन
पता चला है कि यहां भी बड़ा बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है, जो देशभर से बच्चों को चुराकर कुछ लोगों की मदद से बेचता है। बताया गया कि पुलिस पंजाब में बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़कर दो नवजात बच्चियों तक पहुंची है, लेकिन उनका जुड़ाव प्रेमनगर से नहीं है। उन बच्चियों का भी अब तक वारिस सामने नहीं आया है।
पुलिस कर रही दबिश
पूछताछ में पुलिस को कुछ अन्य लोगों के नाम पता चले हैं, जिनकी तलाश में दबिश चल रही है। पुलिस का कहना है कि तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। वहीं, दिल्ली के करोल बाग से मिली बच्ची का डीएनए मिलान जल्द होने की उम्मीद है।