{"_id":"ca89fe44718a31af017db3f3289e22ef","slug":"newborn-removed-from-the-cemetery-s-body-sent-for-autopsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सच्चाई जानने को कब्र खोदकर निकाला शव'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'सच्चाई जानने को कब्र खोदकर निकाला शव'
अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 22 Oct 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने नवजात का शव कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को नवजात का शव कब्र से निकालने के दौरान परिजनों का विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन
परिजनों का कहना था कि पुलिस ने शव निकालने से पहले उन्हें सूचना नहीं दी। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत किया। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि र्हुई तो पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव
विज्ञापन
नवजात बेटी को पटककर मार डाला
लक्सर कोतवाली के एक गांव में 18 अक्तूबर को एक बाप ने शराब के नशे में अपनी नवजात बेटी को पटककर मार डाला था। आरोप है कि बाप लगातार तीसरी बेटी होने से गुस्से में था।
समाचार पत्रों में इसका खुलासा होने और कुछ गैर सरकारी संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। रविवार को नवजात के बाप से पूछताछ की गई थी। सोमवार को पुलिस ने कई ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
पढें, रामदेव के भाई पर अपहरण का मुकदमा
कब्र से निकालने की अनुमति
पुलिस का कहना था कि कई ग्रामीणों ने नवजात को मारने की बात कही है। सोमवार को ही पुलिस प्रशासन ने तहसील प्रशासन से पोस्टमार्टम करवाने के लिए नवजात का शव कब्र से निकालने की अनुमति मांगी थी। इस पर तहसील प्रशासन ने कानूनी सलाह मांगने के बाद शव कब्र से निकालने की अनुमति दे दी थी।
मंगलवार को गांव के कब्रिस्तान से तहसीलदार शाहिद हुसैन की मौजूदगी में शव निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कब्र से शव निकालने की सूचना मिलते ही नवजात के परिजन और रिश्तेदार भड़क गए और उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।
पढें, एक रात में बनाया 4 लाख का गेम
महिलाएं पुलिस वाहन के आगे खड़ी
कई महिलाएं पुलिस के वाहन के आगे खड़ी हो गईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कत्याल ने किसी तरह से विरोध कर रहे लोगों को शांत करवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल रुड़की के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।