फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   neeru murder mystery

नीरू हत्याकांडः कुछ अनसुलझे सवाल अभी बाकी

Fri, 13 Sep 2013 10:48 AM IST
अमर उजाला, मनीष चंद्र भट्ट, देहरादून
अमर उजाला, मनीष चंद्र भट्ट, देहरादून Updated Fri, 13 Sep 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
neeru murder mystery

ऐसा लगता है कि मंगलवार को दिनदहाड़े हुई ठेकेदार सतेंद्र सैनी की पत्नी की हत्या करने वाले कोई जानकार ही थे। मौके से मिले कुछ सबूत इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि बुधवार रात तक की छानबीन में पुलिस को कई सुराग मिले हैं। लेकिन उनमें से सबसे अहम हैं चाय के तीन कप और पानी के दो गिलास।

पढें, ‘मिशन मोदी’ को रामदेव ने किया 'बैग पैक'
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जिस कमरे से नीरू का शव मिला वहां से चाय के तीन कप और पानी के दो गिलास मिले हैं। इससे लगता है कि हत्यारों में से कोई एक महिला का परिचित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने उसके आने पर सभी को घर में बैठाया और चाय पानी पिलाया। चाय के तीन कप मिलने से शक होता है कि हत्यारों की संख्या तीन या उससे अधिक थी।

दोनों के साथ चाय पी
यह भी हो सकता है कि महिला ने भी दोनों के साथ चाय पी हो। इससे यही संकेत मिलता है कि हत्यारे महिला के परिचित थे। इस बात को इससे भी बल मिलता है कि हत्यारे बाहर से कोई हथियार नहीं लाए थे।

पढें, तस्वीरों में देखें...राजनीति के बीच केदारबाबा का 'महाभिषेक'

उन्होंने महिला के घर के ही चाकू और पेचकश को हत्या में इस्तेमाल किया। यही नहीं हत्यारों ने महिला का चेहरा बिगाड़ने का भी प्रयास किया है। महिला ने खुद को बचाने के लिए हत्यारों से मुकाबला भी किया है।

हत्यारे महिला के जानकार
यह सब इस ओर इशारा करते हैं कि हत्यारे महिला के जानकार थे। उन्होंने चाय-पानी पीने के बाद महिला की हत्या की और चलते बने।

पढें, राजधानी में चौथा दिन, दूसरी हत्या और नाकाम पुलिस
हत्याकांड की जांच में पुलिस और एसओजी की आधा दर्जन टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने बदमाशों के उत्तरकाशी, सहारनपुर और बिजनौर में होने की आशंका पर वहां टीमें भेजी हैं। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि विभिन्न एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही ठोस जानकारी सामने आएगी।

इन सवालों में उलझी पुलिस
- हत्यारों ने अलमारी खोली लेकिन गहने और नगदी सुरक्षित हैं, तो अलमारी खोलने का मकसद क्या था?
- हत्यारों ने चेहरे को चाकू और पेचकश से गोदा और फिर सिर्फ अंगूठी, गले की चेन और कान के कुंडल जैसे सुहाग से संबंधित गहने ले गए। यह बात भी किसी और एंगल की ओर संकेत करती है।
- क्या हत्यारों ने खून से सने कपड़े उतारकर अलमारी से निकाल कर दूसरे कपडे़ पहने। पकड़े जाने से बचने के लिए कपड़े पहनकर बदमाश फरार हुए होंगे। पुलिस खून से सने कपड़ों की तलाश कर रही है।

- अलमारी खुली होने और वहां रखे लाखों के गहने, नगदी न लूटने और दूसरा सामान बिखरा होने से पुलिस मान रही है कि बदमाशों को ठेकेदार के कारोबार या मुकदमे से संबंधित किसी दस्तावेज की तलाश रही होगी।

पढें, उत्तराखंड में बज गई आसाराम की बैंड, आश्रमों पर गिरी गाज

चेहरे पर किए सोलह वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीरू की हत्या सिर में चोट लगने की वजह से होनी बताई गई है। बदमाशों ने महिला के चेहरे पर चाकू और पेचकश से 16 वार किए। सिर और आंखों में दो-तीन बार पेचकश घोंपा।

इनकी भी सुनिए
बड़ा अजीबोगरीब केस है। किसी भी अपराध में अपराधी का मोटिव स्पष्ट हो जाए तो घटना का खुलासा करने में सहूलियत रहती है। चेहरे या शरीर के किसी भी अंग को बुरी तरह कुचलना, चेहरे को बदसूरत करना, ऐसा अपराधी तभी करता है जब किसी से बड़ी खुन्न्स या घृणा हो।
- पीडी रतूड़ी, पूर्व डीजीपी उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed