{"_id":"f27cae824c38f8cd4258499d1bdecb64","slug":"murderer-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गिरफ्त में पंकज हत्याकांड के दोनों आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गिरफ्त में पंकज हत्याकांड के दोनों आरोपी
अमर उजाला, मंगलौर
Updated Sun, 22 Sep 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज हत्याकांड के दो आरोपियों सुरेश और विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पंकज की बाइक भी बरामद हो गई है। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान राकेश और उसका साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
कोतवाली में सीओ जीबी पांडे ने बताया कि चार सितंबर को मुजफ्फरनगर के रोहना कलां गांव निवासी पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को मंगलौर के नगला कोयल गांव के जंगल में फेंक दिया था। इस मामले में पंकज के भाई शंकर ने राकेश, आदेश, विश्वास और सुरेश निवासी सिंभावली थाना छपार मुजफ्फरनगर के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी विश्वास और सुरेश रुड़की कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों को कस्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हत्यारों से बाइक बरामद
सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों के कब्जे से पंकज की अपाचे बाइक बरामद हो गई है। मुख्य आरोपी राकेश और उसके साथी आदेश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्त में आए हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।