फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder of married women through poison

रुड़की: विवाहिता की जहर देकर हत्या

Mon, 06 Mar 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 06 Mar 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
murder of married women through poison
जहर

रुड़की के गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के भाई ने जीजा, उसके भाई और जीजा की भाभी पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। साथ ही विसरा जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत मतलबपुर निवासी पदमावती (40 वर्ष) पत्नी संजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसमें सलेमपुर राजपूतान निवासी विवाहिता के भाई अर्जुन कुमार सैनी ने गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने अपनी बहन के पति संजय कुमार, जेठ राजेश कुमार एवं जेठानी को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन


अर्जुन कुमार सैनी ने बताया कि एक मार्च की रात को उसके भांजे आकाश ने फोन कर उसे बताया कि मम्मी की तबियत अचानक खराब हो गई है। इस पर वह तुरंत बहन की ससुराल पहुंचा, लेकिन तब तक उसे अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। अर्जुन कुमार सैनी ने आरोप लगाया कि जीजा, उसके भाई राजेश कुमार और जीजा की भाभी ने उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के विसरे को जांच के भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed