फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder of maid

पुलिस के डाउट से पकड़ा गया शातिर कातिल

Wed, 30 Apr 2014 10:21 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Apr 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
murder of maid

नौकरानी की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने मकान मालिक ओएनजीसी अधिकारी के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गला दबाकर कत्ल
पुलिस का दावा है कि नौकरानी को घर में अकेला पाकर आरोपी की नीयत खराब हो गई थी। नौकरानी ने विरोध किया तो आरोपी ने चुन्नी से गला दबाकर उसका कत्ल कर दिया।

कैंट क्षेत्र के किशनपुर एक्सटेंशन निवासी और दुबई में तैनात ओएनजीसी अधिकारी संजय शर्मा के आवास पर काम करने वाली अंबावाली की गीता की 15 अप्रैल को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


वारदात के समय संजय शर्मा दुबई में थे, जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका पारुल शर्मा और बेटी स्कूल में थीं। गीता के पति शिव प्रसाद ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान अजय रौतेला ने किया खुलासा

कप्तान अजय रौतेला ने खुलासा किया कि ओएनजीसी अधिकारी संजय शर्मा के भाई विकास शर्मा निवासी जगजीतपुर हरिद्वार ने नौकरानी का कत्ल किया था। घटना वाले दिन विकास हरिद्वार से भाभी पारुल शर्मा से मिलने आया था।

घर में नौकरानी को अकेला पाकर विकास ने उसे बदनीयती से पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करते हुए महिला ने मकान मालिक से शिकायत करने की धमकी दी।

आरोप है कि विकास ने गीता को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके माथे पर चोट आई। इसके बाद चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर आरोपी फरार हो गया।

एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार विकास बहादराबाद में एक ऑटा फलोर मिल में काम करता था।

वह करीब एक माह से काम पर नहीं जा रहा था। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

आरोपी बता रहा अलग कहानी

विकास शर्मा कत्ल की कुछ और ही वजह बता रहा है। उसका का कहना है कि नौकरानी द्वारा बनाई चाय पीने के बाद वह बेडरूम में चला गया था।

नौकरानी ने मालकिन के न होने की बात कहकर उसे बेडरूम से बाहर कर दिया था। इसी बात को लेकर हुई गरमागरमी में यह घटना हो गई थी। बदनीयती की बात को आरोपी ने खारिज किया।

डाउट में मिली कामयाबी
नौकरानी गीता के कत्ल की जांच पड़ताल में विकास शर्मा का नाम दूर तक कहीं नहीं था। हर तरफ से निराश हुई पुलिस को कुछ हाथ नहीं लग रहा था।

एक बार तो राय बरेली तक पुलिस जांच पहुंच गई थी, लेकिन फिर बैक फुट पर आना पड़ा था। इसी बीच परिवार से जुडे लोगों को लेकर माथापच्ची शुरू हुई। बातचीत में संजय शर्मा के छोटे भाई विकास का नाम आया।

अक्सर दून आने की बात भी उजागर हुई। पुलिस ने उसके नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो घटना वाले दिन कुछ घंटे के लिए उसका फोन बंद मिला। अंतिम लोकेशन देहरादून सीमा की थी।


फोन बंद करने पर खाकी को डाउट हुआ तो उसके बारे में सुराग रसी की गई। परिवार के जरिए बुलाकर पुलिस ने सवाल जवाब किए तो वह ज्यादा देर तक अपना जुर्म नहीं छिपा सका। पुलिस के सामने उसने पूरा सच उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed