फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in property dispute

तुम्हारी करतूतों ने मां को ‘निगल’ लिया इमरान

Sat, 22 Mar 2014 10:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Mar 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
murder in property dispute

भाड़े के शूटरों के जरिए प्रापर्टी डीलर धर्मपाल को मरवाने वाले इमरान की करतूतों ने उसकी बुजुर्ग मां की जान ले ली।

विज्ञापन


सुपारी की रकम में आनाकानी पर इमरान को मारने आए शूटरों का शिकार बनी बुजुर्ग ने आठ दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद बृहस्पतिवार देर रात हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में दम तोड़ दिया।

पटेल नगर थाना पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले की धारा को हत्या में बदल दिया है।

बागपत के रहने वाले थे
प्रीति एन्क्लेव, माजरा की करोड़ों रुपए की जमीन के विवाद में महबूब कालोनी, ब्राह्मणवाला के प्रापर्टी डीलर इमरान ने भाड़े के दो शूटरों के जरिए प्रापर्टी डीलर धर्मपाल का कत्ल करवा दिया था। सिविल वकील रहे धर्मपाल (55) बागपत के रहने वाले थे।
विज्ञापन


एक लाख एडवांस दिए थे
जांच में पुलिस को पता चला कि इमरान ने शूटरों को एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। बकाया छह लाख देने में आनाकानी कर रहा था। खफा शूटर 12 मार्च को इमरान को मारने उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अंधेरे में इमरान की जगह उसकी मां फुलजारी उर्फ फुल्लो (75) को गोलियां मार दी। बृहस्पतिवार देर रात फुलजारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इमरान का परिवार मूलत: गांव कंडोली कस्बा नांगल सहारनपुर का रहने वाला है।


इससे पूर्व बुधवार को पुलिस ने शूटर रूपेश त्यागी उर्फ अप्पू उर्फ अमित (27) निवासी जीवनगढ़ विकासनगर और सुधीर (28) निवासी जनकपुरी भट्टा  मुजफ्फरनगर के अलावा इमरान को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed