{"_id":"55e0c33843c43c8381a073ce0d0cd8b1","slug":"murder-in-kashipur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई और दुकानों के शटर धड़ाधड़ कर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मोहल्ला महेशपुरा निवासी सगीर अहमद उर्फ जगीरा (25 वर्ष) पुत्र कल्लू पल्लेदार कहीं से लौटकर अपने घर जा रहा था। वह घर पहुंचने वाला ही था कि घर की गली की नुक्कड़ पर पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ मच गई और मोहल्ले की दुकानों के शटर धड़धड़ा गिर गए। फायरिंग की आवाज थमने पर घर वाले भी बाहर निकल आए। देखा तो सगीर जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंचीं एएसपी कमलेश उपाध्याय, कोतवाल बीके जेठा और एसएसआई अरुण कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां लगी भीड़ को तितर-बितर किया। परिजन युवक को जब तक अस्पताल ले जाते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई फरीद ने तहरीर में कहा है कि उसका भाई घर आ रहा था कि रास्ते में मोहल्ले के नईम बाबा, उसके भाई नाजिम के अलावा यूनुस और उसके भाई अय्यूब ने घेर कर तमंचे से गोली मारी।
दो गोली मृतक के सिर में लगी और एक गोली कमर में लगी। इससे मौके पर उसके भाई की मौत हो गई। उपाध्याय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ के हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की जा रही हैं।
शक में किसी और के घर में की तोड़फोड़
काशीपुर। मृतक के परिजन शक में मोहल्ले के इम्त्याज उर्फ गुड्डू के घर में घुस गए और उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही बाहर खड़ी मारुति 800 कार को भी तोड़ दिया क्योंकि परिजनों को शक था, मृतक की हत्या में उक्त परिवार शामिल हैं।
मृतक ने की थी पूर्व सांसद बाबा के सचिव की हत्या
काशीपुर। मृतक सगीर अहमद उर्फ जगीरा ने एक जून 2006 को जसपुर खुर्द में मुदस्सिर हसन की गला रेतकर हत्या की थी। इसके अलावा 22 जून 2008 को पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के सचिव रवि शंकर और पांच अप्रैल 2011 आरिश निवासी महेशपुरा की हत्या का करने का आरोप था।