{"_id":"3bff28dc2c90146f971389dcb15a3c38","slug":"murder-in-extra-marital-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में मार दिया गया फिरोज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के शक में मार दिया गया फिरोज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jan 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों प्रापर्टी डीलर फिरोज अली की हत्या अवैध संबंधों के शक में हुई। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
रुड़की निवासी प्रापर्टी डीलर फिरोज अली पुत्र अब्दुल की 15 जनवरी की रात दून विहार, जाखन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से हत्या में पश्चिम यूपी के कुख्यात दिगपाल उर्फ बाबी और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस ने रविवार रात बाबी के भतीजे रूपक (20) और अंकुश पुत्र मनवीर (18) निवासी सैदपुर, बीबीनगर, बुलंदशहर हाल निवासी दून विहार को गिरफ्तार किया।
क्या था पूरा मामला
फिरोज जिस मकान का केयर टेकर है, उसके पड़ोस में बाबी का मकान है। फिरोज वाले मकान में ही राहुल भी रहता है। बाबी कभी कभार ही दून आता है। बाबी को फिरोज और राहुल पर शक था कि दोनों की उसकी पत्नी से करीबियां हैं।
विज्ञापन
बाबी 14 जनवरी को साथी बदमाश दीपक निवासी शामली और एक अन्य साथी को लेकर स्कॉर्पियो से दून पहुंचा। साथियों को दून में अपनी बहन के पेइंग गेस्ट हाउस में ठहराकर वह अपने घर गया और पत्नी से झगड़ा किया।
15 जनवरी को बाबी का भाई सुनील सिरोही, नौकर कुलदीप और भतीजे रूपक व अंकुश बाहर रेकी करने लगे। बाबी और दीपक ने घर में घुसकर फिरोज को गोली मार दी और फरार हो गए।
पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस को सुनील, कुलदीप, बॉबी, दीपक और एक अन्य बदमाश की तलाश है। आरोपियों को गैंगस्टर में भी निरुद्घ किया जा रहा है।
बाबी के खिलाफ सहारनपुर में एक करोड़ की डकैती के अलावा बुलंदशहर के थानों हत्या, लूट, डकैती, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। दीपक पर भी ऋषिकेश में लूट का मुकदमा दर्ज है।
प्रापर्टी कब्जाना चाहता था बाबी
जिस मकान में फिरोज रहता था, वह आगरा के एक प्रापर्टी डीलर का है। उसका परिवार मेरठ शिफ्ट हो चुका है। दून विहार वाली प्रापर्टी का केयर टेकर फिरोज था। बाबी इसी प्रापर्टी पर कब्जा करना चाहता था।
बस बच गया राहुल
एसएसपी के मुताबिक बदमाश पहले राहुल को मारना चाहते थे। बदमाशों ने पहले कार राहुल के कमरे की तरफ ही मोड़ी थी, लेकिन राहुल घर में नहीं मिला। पता चला कि राहुल पांच मिनट पहले ही खाना खाकर टहलने के लिए निकल गया था।