फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in dehradun

अंकित की हत्या पर उबला दून, घंटों जाम रहा हाईवे

Fri, 12 Sep 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Sep 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
murder in dehradun

देहरादून के नकरौंदा में सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के बेटे की हत्या और डकैती के विरोध में दूसरे दिन भी लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा।

विज्ञापन


मिला तीन दिन में खुलासे का आश्वासन

महिलाओं की अगुवाई में लोगों ने साढे़ चार घंटे तक दून-हरिद्वार हाईवे को जाम रखा। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। बाद में हर्रावाला चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने और तीन दिन में खुलासे का आश्वासन मिलने पर ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह साढे़ आठ बजे क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर आए। आंदोलन की अगुवाई कर रही महिलाएं सड़क के बीचोंबीच बैठ गईं औरपुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस कारण दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाते हुए अंकित का पार्थिव शरीर भी आंदोलनकारियों के बीच वाहन में रखा रहा। शव को देखकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा डोईवाला, नेहरू कॉलोनी और रायपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

बातचीत का दौर शुरू हुआ तो लोगों ने हर्रावाला चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, खनन पर रोक लगाने समेत कई मांगें उठाई। कांग्रेस विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग नहीं माने तो बिष्ट लौट गए।

इसके बाद लोगों ने लिखित आश्वासन, डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पुलिस अधिकारियों के सामने रख दी। दुपहर एक बजे एसडीएम मोहन सिंह भरनिया मौके पर पहुंचे और तीन दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

उन्होंने लोगों को समझाया कि प्रदर्शन के कारण पुलिस का काम बाधित हो रहा है। उधर, दुपहर बाद हरिद्वार में अंकित का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जमानत पर छूटे दो बदमाशों की तलाश
सहायक कृषि अधिकारी के बेटे की हत्या और डकैती के मामले में शक के सुई वेस्ट यूपी के गैंगों पर घूम रही है। हाल में ही दो गैंगों के सदस्य जमानत पर छूटे हैं, जिनकी लोकेशन हरिद्वार तक मिली है। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में जाल बिछाया है।

अमूमन खाली प्लॉट के बराबर में लूटपाट करने और डंडों से पिटाई करने का ट्रेंड बावारिया गिरोह का रहा है। लेकिन यह गिरोह तमंचे का इस्तेमाल नहीं करता। उधर, पुलिस ने वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय रहे मोबाइलों का डाटा खंगाला, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।

बाइक सवारों पर भी शक
घटना वाली रात नकरौंदा तिराहे पर एक चाय विक्रेता की सिगरेट लेने को लेकर बाइक सवारों युवकों से नोकझोंक हुई थी। दो बाइकों पर चार युवक बताए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान यह बात भी चर्चाओें में रही। हालांकि पुलिस इस तरह की जानकारी मिलने से इंकार कर रही हैं।


एसपी सिटी अजय सिंह ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि 24 घंटे में जिले में पुलिस ने 153 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। खुखरी फैक्ट्री कर्मचारियों समेत नौ लोग अब भी हिरासत में है। पुराने गिरोहों की लोकेशन खंगालने के साथ अन्य जिलों में भी कार्रवाई चल रही है

बालिका से अकेले में की बातचीत
सहायक कृषि अधिकारी के घर किराये पर रहने वाले एलआईयू सिपाही की भतीजी से पुलिस ने अकेले में बातचीत की। पूरे घटनाक्रम के साथ बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी हासिल की गई। पुलिस शुक्रवार को थपलियाल परिवार से बातचीत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed