{"_id":"7aca78c3dac00c079d35f748272a9d2a","slug":"murder-charge-filed-against-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजेश हत्याकांड में पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रजेश हत्याकांड में पांच पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर क्षेत्र में हुए ब्रजेश हत्याकांड के मामले में पुलिस ने प्रधानपति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है।
विज्ञापन
10 फरवरी को हुई थी हत्या
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव निवासी ब्रजेश की 10 फरवरी को हत्या कर दी गयी थी। हत्यारों ने उसका शव घर के बाहर फेंक दिया था।
पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
विज्ञापन
हत्या करने के बाद आरोपी गाडी की चाबी और मोबाइल साथ ले गए थे। मृतक के पुत्र मोनू प्रधान पति नाथीराम, जसबीर एवं तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
तीन दिन बाद लिखी गई रिपोर्ट
बताया गया है कि यह सभी लोग गांव के एक युवक की शादी में गए थे। वहां से लौटने के बाद ब्रजेश को इन लोगों के साथ देखा गया था। बताया गया है कि मृतक के पुत्र ने पहले पांच लाख रुपए और ब्रजेश की सोने की चेन गायब होना दर्शाया गया था।
पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
पुलिस ने नकदी और चेन की बात गायब होने की असहमति जताते हुए तहरीर वापस करा दी थी। जिसके बाद पुलिस को दूसरी तहरीर दी गई थी। इसलिए इस मामले का मुकदमा दर्ज होने में तीन दिन लग गए।
दूसरी तहरीर पर हरकत में आई पुलिस
पुलिस ने मामले में दूसरी तहरीर मिलने पर प्रधानपति नाथीराम, जसबीर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है।