फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder by friend

नशे में दोस्त के सीने में उतार दिया चाकू

Sat, 12 Jul 2014 06:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Jul 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
murder by friend

उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में नशे की हालत में एक युवक का अपने दोस्त से विवाद इतना बढ़ा कि उसने दोस्त के सीने में चाकू से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने हत्यारोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


हत्यारोपी कभी मोबाइल फोन का विवाद तो कभी देवता के घंटे चोरी करने के बात को हत्या की वजह बता रहा है। हत्यारोपी को तुरंत पकड़ने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


अशोक नगर ढंडेरा निवासी प्रदीप रावत (24) शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे ढंडेरा बाजार जा रहा था। इसी बीच मेन रोड पर उसे उसका दोस्त अजय ठाकुर निवासी ढंडेरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि अजय नशे में था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता अजय ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और प्रदीप के सीने पर वार कर दिया।

पुलिस को बार-बार उलझाता रहा

murder by friend

चाकू लगने से प्रदीप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी वहां से भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर सीओ एलएम उप्रेती, इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास से हत्यारोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर स्टेशन के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी कभी मोबाइल फोन का विवाद तो कभी देवता से घंटे चोरी करने के मामले को लेकर उपजा विवाद बता रहा है।

आरोपी का कहना था कि प्रदीप रावत ने देवता का घंटा मंदिर से चोरी किया था। वह घंटा वापस नहीं कर रहा था जिस कारण विवाद हुआ। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में है। नशा उतरने पर फिर से पूछताछ की जाएगी।

कहीं पहले से तो नहीं बनाया था प्लान!

murder by friend

अजय ठाकुर नशे में दोस्ती का रिश्ता भी भूल गया। हत्या से पहले उसने नशे की छह गोली खाई थी। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे जाहिर है कि आरोपी ने पहले ही कत्ल की योजना बना ली थी।

इसी वजह से वह साथ में चाकू लेकर घूम रहा था। दोस्त के सामने आते ही उसने बिना मौका गवाए उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया।

इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के मुताबिक जांच में पता चला है कि अजय ठाकुर और प्रदीप रावत आपस में काफी अच्छे दोस्त थे। उनके मुताबिक दोनों ही नशा भी करते थे। साथ घूमना-फिरना था, दोनों के बीच कभी पहले विवाद नहीं हुआ था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दोपहर के समय ही नशे की छह गोलियां खाई थी। आरोपी के मुताबिक करीब एक माह पहले ही उसने नेहरू स्टेडियम के पास लगने वाली एक अस्थायी दुकान से चाकू खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed