भाजपा नेता हत्याकांडः पुलिस को मिले अहम सुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अमह सुराग लगे हैं।
बुधवार रात किच्छा पुलिस के नौडांडी गांव के दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद हत्याकांड का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।
एक माह पहले किच्छा के भाजपा नेता व सिविल इंजीनियर राकेश रस्तोगी का शव नौनीताल रोड पर मंडनपुर गांव के पास हाई-वे पर उनकी कार में पड़ा मिला था।
अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उनकी प्लास्टिक की रस्सी से गला घोटकर और पेचकस मारकर की गई थी। शव का पोस्टमार्टम बरेली में कराया गया था।
उत्तराखंड पुलिस मामला दर्ज करने के लिए यूपी पुलिस पर दबाव बना रही थी। लेकिन, किच्छा पुलिस भाजपा नेता की गुमशुदगी की रिपोर्ट अपने यहां दर्ज कर चुकी थी।
मृतक के पिता ने किच्छा थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
खुफिया विभाग मान रहा अवैध संबंध का मामला
बुधवार की रात को किच्छा पुलिस ने नौडांडी गांव के दो लोगों को उनकी काल डिटेल के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
किच्छा का खुफिया विभाग इसे अवैध संबंधो का मामला बता रहा है। किच्छा थाने के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि इसमें अभी कुछ और लोगों से पूछताछ करना है।
इसके बाद वह इसका खुलासा करेंगे। उधर, दूसरी ओर भाजपा के नेता हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।