{"_id":"58f19e834f1c1b042bcf561a","slug":"mother-and-daughter-did-cheat-with-many-guys","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटी ने पुलिस के निकाले पसीने, 40 लोगों को बनाया शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बेटी ने पुलिस के निकाले पसीने, 40 लोगों को बनाया शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
police Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन में एक शातिर मां बेटी ने नौकरी दिलाने और सरकारी सहायता के नाम पर करीब 30 से 40 लोगों को ठग लिया। मामले की भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो वे निकल पड़े इन्हें ढूंढने, लेकिन ये दोनों अंडरग्राउंड हो गई। अब इनका ये अंजाम हुआ है।
विज्ञापन
शहर के सुभाषनगर निवासी लोकेश्वर सिंह ने 27 मार्च को क्लेमेंटाउन थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें हाशिम खान के अलावा अन्य को आरोपित किया गया था। पुलिस विवेचना के दौरान काफी लोग पुलिस के सामने आए, जिनसे समाज कल्याण से आर्थिक सहायता दिलाने, सरकारी योजना में मकान बनवाने और कई महकमों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने हाशिम को तो पकड़ लिया था, लेकिन मां-बेटी फरार थी। पुलिस ने टिहरी गढ़वाल के काठड़ी निवासी कांता बोरा और उसकी बेटी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ हरिओम चौहान ने बताया कि इस गिरोह ने देहरादून के अलावा रुड़की, हरिद्वार, हल्द्वानी आदि के लोगों को अलग-अलग झांसा देकर ठगा है।
विज्ञापन