फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation with delhi girl in mussoorie

मसूरी में दिल्ली की युवती से छेड़छाड़, मां-बेटा गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 16 Feb 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
molestation with delhi girl in mussoorie

उत्तराखंड के मसूरी में दिल्ली की एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दिल्ली के निवासी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की एक नेटवर्किंग कंपनी में कार्यरत युवती को मसूरी बुलाकर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया है।

मां पर युवक का साथ देने का आरोप है। आरोपी और पीड़ित युवती दिल्ली निवासी हैं। रविवार दोपहर के समय मसूरी के पिक्चर पैलेस स्थित होटल के तीन कमरों में दिल्ली छज्जूपुरा निवासी अनु जैन पत्नी स्व. अरुण जैन, पुत्र अंकुर जैन और अन्य पारिवारिक सदस्य ठहरे थे।

विज्ञापन

शराब के नशे में थी मां

molestation with delhi girl in mussoorie

बताया गया कि रविवार को ही अंकुर ने दिल्ली की नेटवर्किंग कंपनी में कार्यरत परिचित युवती यहां बुला लिया। युवती को कंपनी के लिए तीन लाख रुपये मेंबरशिप दिलाने का झांसा दिया गया। युवती रात को उन्हीं के साथ ठहरी।

आरोप है कि सोमवार सुबह बंद कमरे में अंकुर ने युवती के साथ से छेड़छाड़ की। युवती के चीखने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ कमरे में दाखिल हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि इस दौरान अंकुर की मां शराब के नशे में थी। पुलिस आरोपी युवक और उसकी मां को थाने ले आई। मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed