{"_id":"c9d4621f17de8ea2cbc2eab8db6e2a0e","slug":"molestation-case-filed-against-additional-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर सचिव यौन शोषण मामले की जांच में जुटी STF","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपर सचिव यौन शोषण मामले की जांच में जुटी STF
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Nov 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एसटीएफ को भी युवती के यौन शोषण मामले की जांच में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती से संपर्क करने की कोशिश
एसटीएफ आरोपी अपर सचिव जेपी जोशी और पीड़ित युवती समेत 25 से अधिक मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उधर, दिल्ली गई टीम पीड़ित युवती से संपर्क करने की कोशिश में है।
पढ़ें, दोनों सहेलियों में था इंतहा प्यार इसलिए छोड़ा ‘घरबार’
विज्ञापन
पीड़िता को जिन नंबरों से अपर सचिव द्वारा फोन और एसएमएस किए गए एसटीएफ उन नंबरों की पड़ताल कर रही है। एसटीएफ यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटनाक्रम के दौरान जेपी जोशी और पीड़िता की लोकेशन कहां थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी जेपी जोशी का मोबाइल अपने कब्जे में नहीं लिया है। एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। उधर, दिल्ली गई टीम पीड़ित से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
फेसबुक पर भी नजर
जांच में जुटी पुलिस और एसटीएफ की टीम यौन शोषण मामले से जुड़े लोगों के फेसबुक एकाउंट भी खंगाल रही है।
पढ़ें, ‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’
फेसबुक पर वॉल पोस्ट के आदान-प्रदान पर पुलिस की नजर है। आरोपितों के फेसबुक फ्रेंड सर्किल को से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---