फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation by waiter in doon club.

दून क्लब में ठहरी महिला गेस्ट से वेटर ने की अश्लील हरकत

Fri, 05 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
molestation by waiter in doon club.

दून क्लब में ठहरी एक विंग कमांडर की गेस्ट महिला से वेटर द्वारा रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। अफसरों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार ने क्लब जाकर कई लोगों के बयान दर्ज किए। हालांकि, क्लब प्रशासन का कहना है कि आरोपी को निलंबित कर क्लब चेयरमैन को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


डालनवाला क्षेत्र के दून क्लब में रेप के प्रयास की यह घटना 23 मार्च की बताई गई है। शिकायत तो पहले ही आ गई थी, लेकिन मामला दबा रहा। अब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि एक विंग कमांडर की गेस्ट के रूप में महिला दून क्लब में ठहरी थी। रात के समय वेटर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।

पीड़िता और आरोपी के बयान दर्ज, रिपोर्ट जल्द

molestation by waiter in doon club.

विरोध करने पर वेटर ने उसके साथ अभद्रता की थी। पीड़ित महिला ने क्लब के अध्यक्ष और पुलिस अफसरों से शिकायत की थी।

एसएसपी ने जांच सीओ डालनवाला प्रमोद कुमार को सौंपी थी। सीओ ने दून क्लब जाकर कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सीओ का कहना है कि कई लोगों के बयान होने बाकी हैं।

उधर, दून क्लब के अध्यक्ष राहुल शर्मा का कहना है कि एक महिला अतिथि की शिकायत पर आरोपी वेटर को निलंबित कर क्लब चेयरमैन को जांच सौंपी गई है। पीड़ित महिला और आरोपी समेत कई लोगों के बयान तो दर्ज हो गए हैं। कहा कि एक-दो दिन में जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed