फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation by shopkeeper

लड़की छेड़ने का आरोपी परिवार सहित 'लापता'

Tue, 08 Apr 2014 09:56 AM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 08 Apr 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
molestation by shopkeeper

उत्तराखंड के लक्सर में दुकानदार के द्वारा 10 साल की एक किशोरी के साथ छेडछाड़ करने के मामले को लेकर मुंडाखेड़ा गांव में तनाव फैल गया है। आरोपी और उसका परिवार बीती शाम से ही गांव से फरार है।

विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है वहीं ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोपी के परिवार को गांव छोड़ने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर जबर्दस्ती उन्हें गांव से खदेड़ने की बात कही गई।
विज्ञापन


छेड़छाड़ करने का आरोप

रविवार की दोपहर गांव के ही एक दुकानदार पर दस साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।  बालिका उसकी दुकान पर सामान लेने गई थी। घटना के बाद आरोपी दुकान बंद करके गांव से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के परिजनों ने घटना को लेकर रविवार देर शाम गांव मे हंगामा खड़ा कर दिया था। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला था।

कोतवाल वीसीएस गुर्साइं ने बताया कि बालिका के परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

गांव छोड़ने का अल्टीमेटम
वहीं पूर्व प्रधान सुरेंद्र सैनी के आवास पर हुई पंचायत में ग्रामीणों ने घटना पर ऐतराज जताया। आरोपी के परिवार को दो दिन में गांव छोड़ने का अल्टीमेटम सुनाया गया।


चेतावनी दी गई कि यदि दो दिन में आरोपी के परिवार ने गांव नहीं छोड़ा तो उसे जबरन बाहर कर दिया जाएगा। पूर्व प्रधान ने पंचायत की पुष्टि की। वहीं सीओ मनोज कत्याल ने बताया कि कानून अपना काम कर रहा है आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों को शांति बनाए रखने चाहिए। किसी को जबर्दस्ती नहीं करने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed