फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modus operandi of robbers

लूट को ऐसे अंजाम देते हैं कच्छा-बनियानधारी

Fri, 11 Oct 2013 01:43 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 11 Oct 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
modus operandi of robbers

हरिद्वार जिले को चोर और बदमाशों ने अपना गढ़ बना लिया है। यहां बदमाश दस दिन के भीतर आधा दर्जन लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन


बदमाश फिर हुए सक्रिय
शहर में लूटपाट, डकैती और चोरी की पिछली घटनाओं का खुलासा हुआ नहीं कि बदमाश फिर सक्रिय हो गए हैं। मगर पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है।

गौरतलब है कि घटनाओं को अंजाम देने के तरीके से साफ है कि यह वही गिरोह है, जो जून और जुलाई में सक्रिय था।

जून और जुलाई में शहर में लगातार कई चोरियां और डकैती की वारदात हुईं। लोगों की मानें तो शहर में अपराध बढ़ने का कारण पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा न होना है।

वहीं पुलिस वारदात को रोकने का दावा तो करती है, लेकिन घटना पुरानी होने के साथ-साथ पुलिस उसे ठंडे बस्ते में डाल देती है।

नहीं रखते बड़े हथियार
चोरी, लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हर बार ग्रिल निकालकर घर में घुसे। ये सभी कच्छा बानियान या लुंगी में थे। वहीं इनके पास ऐसे हथियार नहीं थे, जिनसे किसी की जान चली जाए।
विज्ञापन


सिर्फ डराने के मकसद से ये चाकू या किसी वजनदार चीज से वार करते थे। अगर किसी घर में घरवाले नहीं उठे तो ये चोरी करके फरार हो जाते थे। अगर कोई जाग जाता था तो ये हमला कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने और नए सभी अपराधों का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
- जेएस भंडारी, एसपी सिटी

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed