फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mms making in hospital at dehradun

सावधानः अस्पताल के चेंजिंग रूम में बन रहे हैं MMS

Wed, 10 Sep 2014 05:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Sep 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
mms making in hospital at dehradun

देहरादून के रेसकोर्स स्थित एक ट्रस्ट के अस्पताल में मंगलवार को मोबाइल के जरिए महिला की वीडियो क्लिप बनाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि अस्पताल में एक्स-रे के लिए उसे कपड़े बदलने को कहा गया। स्टाफ ने उसे चेंजिंग रूम में भेजा, जहां पहले से तौलिये के नीचे मोबाइल छुपाया गया था।

महिला की नजर फोन पर पड़ते ही उसने बाहर आकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि स्टाफ ने धमकी देते हुए मोबाइल छीन कर वीडियो डिलीट कर दिए। पैसे लौटाकर महिला से अस्पताल की पर्ची भी छीन ली। महिला ने पुलिस को शिकायत देने की बात कही है।
विज्ञापन


मंगलवार को एक 37 वर्षीय महिला सर्वाइकल की शिकायत पर एक्सरे कराने रेसकोर्स स्थित अस्पताल पहुंची। महिला के मुताबिक वहां बैठे युवक ने कपड़े में कढ़ाई होने के बहाने कपड़े चेंज करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चें‌जिंग रूम में तौलिए के नीचे रखा था कैमरा

mms making in hospital at dehradun

महिला वहां बने छोटे से चेंजिंग रूम में चली गई। चेंज करते वक्त नजर कपड़े सामने रखे तौलिए के नीचे रखे कैमरे पर पड़ी।

महिला ने तौलिया हटाया तो नीचे टेप से चिपका एक मोबाइल निकला। यह देख उसके होश उड़ गए। मोबाइल फोन लेकर महिला बाहर आ गई और हंगामा कर दिया। आरोप है कि लड़के ने पहले हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगी, लेकिन नहीं मानने पर मोबाइल छीन लिया। लड़के ने तुरंत फोन से पांच-छह वीडियो डिलीट कर किए।

बाहर स्टाफ ने धमकाते हुए पैसे लौटाए और अस्पताल की पर्ची छीन ली। घर जाकर महिला ने पति को पूरी बात बताई। महिला ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की बात कही है। अस्पताल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करता हूं।

अस्पताल में ऐसी हरकत हुई है तो शर्मनाक है। जिसने भी यह किया है, उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। मामले में पूरी सख्ती दिखाई जाएगी।

महिला की क्लिपिंग बनाने के मामले में शिकायत मिलती है तो उसकी पहचान उजागर किए बिना जांच-पड़ताल कराई जाएगी। ऐसी विवेचनाएं महिला इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर के जरिए जाती है।
- अजय सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed