{"_id":"36d4ee285dc950fb608a3c0df07434ba","slug":"missing-girl-found-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के पिता संग मिली दिल्ली से लापता लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों के पिता संग मिली दिल्ली से लापता लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आनंद पर्वत से गायब हुई लड़की वहीं के एक युवक के साथ हरिद्वार के लाल मंदिर के पास किराए पर कमरा लेकर रहते हुए मिली। युवक पहले से ही शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने युवती को उसके मां बाप के पास रखने का आदेश दिया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली थाने में दर्ज मामले पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
दिल्ली के आनंद पर्वत क्षेत्र निवासी युवती पिछले सप्ताह से लापता हो गई थी। युवती के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक युवक अपने से कम उम्र की लड़की के साथ लाल मंदिर के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लिया। लड़की से पूछताछ में मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने दिल्ली पुलिस से जानकारी की। जिसमें लड़की की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी हुई।
आरोपी पहले से है शादीशुदा
पूछताछ में पता चला कि आरोपी कमल किशोर पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंपेगी।
कोतवाली के एसएसआई गिरिश चंद शर्मा ने बताया कि लड़की को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने लड़की को उसके मां बाप को सुपुर्द करने के आदेश दिए।