फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreant tried to kidnap a girl

तमंचा दिखाकर युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर कपड़े फाड़े

Tue, 18 Jul 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 18 Jul 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
miscreant tried to kidnap a girl
demo pic

एक युवती ने थाने पहुंचकर बताया कि तमंचे के बल पर एक युवक ने उसका अपहरण करना चाहा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े भी फाड़ दिए गए। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली के प्रतापपुर गांव निवासी कल्पना पुत्री सुशील ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पदार्था में स्थित पतंजलि फूड पार्क में नौकरी करती है। वह विगत 15 जुलाई को फैक्ट्री से काम से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन


वह जैसे ही पंचेवली तिराहे के निकट पहुंची तो तभी पीछे से आए रामपुर रायघटी गांव निवासी राजकेश पुत्र तेजपाल ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया।तथा उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पना का यह है आरोप

miscreant tried to kidnap a girl
Demo pic

कल्पना का आरोप है कि उसके विरोध करने पर राजकेश ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके कपड़े भी फ ाड़ दिए। इसी बीच राह से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे राजकेश के चंगुल से छुड़ाया। कल्पना का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।

कल्पना की तहरीर पर पुलिस ने राजकेश पुत्र तेजपाल निवासी रामपुर रायघटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर कोतवाल नवीन चंद सेमवाल का कहना है की मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed