छह साल की बच्ची से रेप, आरोपी निकला किशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की बेटी के साथ दुराचार करने के आरोप में एक किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि तीन मई को वह परिवार के साथ बाहर गए थे। घर में उनकी छह साल की बच्ची रह गई थी। शाम को जब लौटकर आए तो बच्ची को बदहवास स्थिति में पाया। देरशाम जब बच्ची होश में आई तो उसने आपबीती सुनाई।
बच्ची ने सुनाई आपबीती
बदहवाश बच्ची ने परिजनों से पड़ोस के किशोर द्वारा दुराचार करने की बात कही। परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट और बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर लालतप्पड़ निवासी आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह फरार होने की फिराक में था।
पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है। बताया कि आरोपी बाल अपचारी अपराधी है। न्यायालय से उसे रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया जाएगा।