{"_id":"1ea904c74ed51650ad77e1c70cf5f5fd","slug":"minor-boy-did-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल के नाबालिग ने कर डाला दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल के नाबालिग ने कर डाला दुष्कर्म
अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोप उसी गांव के एक 13 वर्षीय बालक पर है।
विज्ञापन
आरोपी को भेजा बाल सुधारगृह
पुलिस ने आरोपी बालक को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे बाल सुधारगृह भेज दिया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। पूछताछ में आरोपी ने भी दुष्कर्म की बात कबूली है।
विज्ञापन
पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को कक्षा दो में पढ़ने वाली बालिका खेत में गई हुई थी। इस दौरान गांव का ही कक्षा छह में पढ़ने वाला बालक वहां पहुंचा। उसने जबरन बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों ने दी पुलिस को दी सूचना
बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह सुन परिजन दंग रह गए। उन्होंने सभावाला चौकी पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'
चौकी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।