फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ministers name come out in online Interstate sex racket 

Online होती थी लड़कियों की डील, ग्राहकों में कई नेताओं के नंबर भी मिले

Tue, 18 Jul 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Jul 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
ministers name come out in online Interstate sex racket 

देहरादून में सामने आए ज‌िस्मफरोशी के धंधे के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। ऑनलाइन फोटो द‌िखाकर लड़क‌ियों की डील तय होती थी। इतना ही नहीं इसमें कई नेताओं और नामी लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने तेलपुर स्थित एक मकान में छापा मारकर अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मौके से पकड़ी गईं पांच लड़कियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। छापे में 51 हजार की नगदी, 16 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक घर की तलाशी और बरामद मोबाइल से कई सफेदपोश और नामी लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैकेट ऑनलाइन संचालित होता था। ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बुलवाया और भेजा जाता था। इस दलदल में नेपाल से लेकर असम तक की लड़कियां फंसी हुई थीं। 

डील पक्की होने पर लड़कियों को बुलवाया जाता था

ministers name come out in online Interstate sex racket 

पुलिस इनकी छानबीन कर रही है। एसपी सिटी के मुताबिक रैकेट के तार दिल्ली और दूसरे शहरों से संचालित होने वाले सेक्स रैकेट से भी जुड़े हैं। इनमें लड़कियों का आदान-प्रदान होता था।

ग्राहकों की डिमांड पर रैकेट से जुड़े लोग लड़कियों की फोटो ऑनलाइन भेजते और मंगवाते थे। ग्राहक से डील पक्की होने पर लड़कियों को बुलवाया और भेजा जाता था।

​पुलिस छापामारी में पकड़ी गई पांचों लड़कियां पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी, बांग्लादेश, दिल्ली और आसाम की रहने वाली हैं। इनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच है। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि दलाल के माध्यम से उन्हें बुलवाया जाता था। नेपाल और बांग्लादेश की लड़कियां देहरादून में ही रहती हैं।

नकदी और कई फोन हुए बरामद

ministers name come out in online Interstate sex racket 

प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक तेलपुर स्थित दीपा के मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की खबर मिली थी। पुलिस ने सोमवार को छापा मारा तो घर के अलग-अलग कमरों में कई लड़कियां और लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।

पुलिस को देख लड़के भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मकान स्वामी दीपा, पांच लड़कियों और सात लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक दीपा अपने घर से सेक्स रैकेट आपरेट करती थी।

पुलिस ने दीपा के अलावा विक्टर डेनियल निवासी चूना भट्टा थाना रायपुर, विवेक निवासी गंगोह सहारनपुर, जॉन दीप निवासी देवबंद चुंगी सहारनपुर, सतीश श्याम लाल निवासी रोड़ी बेलवाला दीन दयाल पार्क हरिद्वार, रजत शर्मा निवासी बेहट सहारनपुर, कपिल उर्फ  चीनू निवासी दून एनक्लेव पटेलनगर और प्रवीण निवासी कंचनजंगा अपार्टमेंट दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दीपा के घर से  51100 रुपये की नगदी, 16 मोबाइल फोन, अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड, सेक्स वर्धक दवाएं बरामद की हैं। पुलिस टीम में सीओ सदर लोकेश्वर सिंह, विपिन बहुगुणा, रविंद्र शाह, सतेंद्र नेगी, मुकेश भट्ट, हेमलता, विशाख असवाल, अजय कुमार समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed