फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mining mafia attack on forest team in dehradun

खनन माफिया ने वनकर्मियों पर बोला हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Sat, 11 Nov 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई Updated Sat, 11 Nov 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
mining mafia attack on forest team in dehradun
demo pic

मल्हान रेंज के मूलकचंद गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर-टॉली रोकने पर खनन माफिया ने वन कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इतना हीं नहीं एक कर्मचारी को कार में डालकर अपहरण का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


कर्मचारी ने कार से कूदकर किसी तरह जान बचाई। कार से कूदने के दौरान उसकी टांग टूट गई। कर्मचारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले में दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। वहीं, वन विभाग ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में वन बीट अधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे साथी वन बीट अधिकारी त्रिलोक पंवार और बीट सहायक मुकेश चौहान के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें मूलकचंद गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट में पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रैक्टर-टॉली को रुकवा लिया और चालक से पूछताछ की। इस दौरान चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। लाल रंग की कार में आए चार-पांच युवकों ने धक्कामुक्की कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रवाना कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

mining mafia attack on forest team in dehradun

त्रिलोक पंवार और मुकेश चौहान को हल्की चोटें आईं। जबकि लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल गया। जिसमें उनको गंभीर चोटें आईं। भट्ट ने तहरीर में बताया कि पिटाई के बाद आरोपी जान से मारने की नीयत से उनको कार में डालकर ले जाने लगे।

उन्होंने कार से कूदकर जान बचाई। इस दौरान उनकी टांग टूट गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से वन कर्मियों में दहशत है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों और घटना में सत्यता पाए जाने पर केस में और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
-सरिता डोभाल, एसपी देहात

वन कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया है, उसकी टांग भी टूटी है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धाराएं लगाई हैं। पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
-डॉ. विनोद चौहान, वन क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed