#Me Too प्रकरण: देहरादून पहुंची पीड़िता, सोमवार को दर्ज होंगे बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटू प्रकरण में सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज होंगे। वह शुक्रवार को देहरादून पहुंची थी, लेकिन जांच अधिकारी एसपी देहात सरिता डोभाल के व्यस्त होने के चलते मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद पीड़िता ने फिर से सोमवार को देहरादून आने के बात कही है।
बता दें कि पीड़िता ने संजय कुमार पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बीते शनिवार को एसएसपी को ई-मेल के जरिये तहरीर भेजी थी। तहरीर मिलने के बाद एसएसपी ने मामले में एसपी देहात सरिता डोभाल को जांच के आदेश दिए थे। इस पर सोमवार को एसपी देहात ने पीड़िता से संपर्क किया तो उसने दो दिन में दून आकर बयान दर्ज कराने की बात कही थी।
पीड़िता को सुरक्षा देने पर कोई फैसला नहीं
इसके बाद से पीड़िता से संपर्क नहीं हो पाया। इस पर शुक्रवार को पीड़िता दून पहुंची थी। पीड़िता ने एसपी देहात से संपर्क किया तो वे विकासनगर में थीं। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने संपर्क किया था। उसने मिलने के लिए कहा था, लेकिन उस वक्त व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। इस पर खुद पीड़िता ने ही कहा है कि वह सोमवार को आकर बयान दर्ज कराएगी।
पुलिस ने अब तक पीड़िता को सुरक्षा देने पर कोई फैसला नहीं लिया है। जबकि, पीड़िता एक सप्ताह पूर्व भेजी गई तहरीर में खुद को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग कर चुकी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों के बयान भी इस मामले में गैरजिम्मेदराना ही लग रहे हैं। जांच अधिकारी एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल का कहना है कि उनसे पीड़िता ने सुरक्षा संबंधी कोई बात नहीं की है।