फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   marriage fraud in haridwar.

शादी के बाद पति को पता चला ऐसा सच, उड़ गए होश

Sun, 08 Feb 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 08 Feb 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
marriage fraud in haridwar.

हरिद्वार के कनखल स्थित एक मंदिर में हरियाणा के युवक से शादी करने के बाद ससुराल जा रही युवती बस अड्डे से अपनी बहन के साथ फरार होने लगी। तभी पति ने उसे दबोच लिया और कोतवाली ले आया।

विज्ञापन


बताया गया है कि ज्वालापुर के एक व्यक्ति ने हरियाणा के युवक से शादी कराने को 40 हजार रुपये लिए थे। पुलिस के अनुसार शादी कराने के नाम पर ठगी का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव डिगरौला जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी सोमवीर पत्थर की घिसाई का काम करता है। कुछ दिन पूर्व सोमवीर की पहचान ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने शादी कराने का झांसा देकर उसे कनखल की एक लड़की दिखाई। लड़की पंसद आने पर उसने शादी कराने के नाम पर सोमवीर से 40 हजार रुपये ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के संग मिलकर रचा था पूरा प्लान

marriage fraud in haridwar.

शुक्रवार को कनखल के एक मंदिर में युवती अपनी बहन और बिचौलिये के साथ पहुंची। सोमवीर के साथ जगजीतपुर निवासी उसकी बुआ का लड़का भी था। मंदिर में शादी के बाद विवाहिता ने अपनी बहन को भी ससुराल ले जाने की इच्छा जताई।

उसकी बातों में आकर सोमवीर दोनों को साथ लेकर बस से चल दिया। रुड़की बस अड्डे पर दोनों बहनें शौच का बहाना बनाकर भागने लगी। इसी बीच सोमवीर ने दोनों को पकड़ लिया। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मामला ज्वालापुर थाने से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने सभी को ज्वालापुर थाने भेज दिया। पुलिस के अनुसार लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

रकम हड़पने के लिए रचा था ड्रामा

marriage fraud in haridwar.

ज्वालापुर निवासी युवती और उसके कथित पति से पूछताछ में पता चला कि रुपये ऐंठने के लिए पूरा खेल रचा गया था। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवती ने अपने परिचित की मदद से शादी के नाम पर हरियाणा के युवक से 40 हजार रुपये हड़पे थे।

योजना के तहत ही युवती रास्ते से फरार होने का प्रयास कर रही थी। इंस्पेक्टर उनियाल ने बताया कि अभी तक जांच में इनके द्वारा किसी और से ठगी का मामला सामने नहीं आया है।

वहीं ज्वालापुर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया युवतियों को उनके परिजनों की सुपुदर्गी में दे दिया गया है। शादी का मामला युवक कोर्ट में डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed