छह साल की बच्ची को लालच देकर ले गया खेत में, फिर करने लगा रेप
छह साल की मासूम बच्ची को लालच देकर एक युवक उसे खेत में ले गया। जहां उसने रेप करने की कोशिश की। तभी बच्ची चिल्लाने लगी। कैसे बची बच्ची की जान, जानिए...
जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक मजदूर छह साल की बच्ची को लालच देकर खेत में ले गया। उसने बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास किया।
लेकिन उसके शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए।
आरोपी की हुई जमकर धुनाई
खेत में पहुंचे ग्रामीणों ने जब आरोपी को बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश करते हुए देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। पहले तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद में मामला निपटाने के प्रयास किए गए। तभी किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और बच्ची व उसके पिता को कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस का कहना हैं कि अभी पीड़ित के पिता ने कोई तहरीर नहीं दी है।