फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man murdered in wife village

ससुराल में हत्या, ससुर सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 16 Jan 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
man murdered in wife village

जखोली तहसील के क्षेत्रांतर्गत कोट बांगर गांव में ससुराल में एक व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक अपने ससुराल में रहता था।

विज्ञापन


मृतक की बहन की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक के ससुर व साढ़ू (साली का पति) सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सड़क किनारे पड़ा मिला शव
बुधवार शाम साढे़ छह बजे निवर्तमान ग्राम प्रधान कोट बांगर मोर सिंह और निवर्तमान ग्राम प्रधान कमल सिंह ने राजस्व पुलिस को सूचना दी कि कोट गांव के निकट किमगाड़ में सड़क से नीचे शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,सरकार झुकी पर नर्सें मांगों पर अड़ीं


नायब तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि सूचना मिलने पर होमगार्ड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद बृहस्पतिवार सुबह पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बहन ने दी तहरीर
राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल होने के कारण राजस्व पुलिस को रेगुलर पुलिस की मदद लेनी पड़ी। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त चौंरा निवासी चंद्रप्रकाश (42) पुत्र तोताराम के रूप में की।

पढ़ें,धर्मनगरी में रेप : सीबीआई कराएगी पॉलीग्राफी टेस्ट

मृतक अपने परिवार सहित ससुराल कोट बांगर में रहता था। बृहस्पतिवार को मृतक की बहन जगदेश्वरी देवी ने राजस्व पुलिस को तहरीर देते हुए भाई के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

आरोपी गिरफ्तार
नायब तहसीलदार राज ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक के ससुर तुलसीराम, साढ़ू भाई हरीश और ग्रामीण दर्शन लाल को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed