{"_id":"572ceda64f1c1b61145cede7","slug":"man-gave-hashish-to-prisoner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी में आए बंदी को थमा दी चरस, धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी में आए बंदी को थमा दी चरस, धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : demo
पुलिस ने अभिरक्षा में जेल से आए बंदी को चरस देने वाले उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। सुद्दोवाला जेल से आए फरमान को पुलिस कर्मी कोर्ट में पेशी के बाद सदर हवालात ला रहे थे। उसी समय फरमान को उसके दोस्त ने 100 ग्राम चरस थमा दी।
विज्ञापन
अभिरक्षा में चल रहे उप निरीक्षक राजेश कुमार आदि ने शक होने पर फरमान के साथी इलताफ निवासी नई मस्जिद सहसपुर को दबोच लिया। पुलिस ने स्मैक जब्त कर आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इलताफ भी पहले जेल जा चुका है। फरमान के कहने पर आरोपी यह सामान लाया था।
विज्ञापन
स्मैक में गिरफ्तार
देहरादून की क्लमेंटाउन पुलिस ने दूधली निवासी नरेन्द्र कोहली को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से नशाखोरी में जेल जा चुका है।
वांछित हमलावर दबोचा
कोतवाली पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चरण जीत बत्रा निवासी शांति विहार को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी 2011 से वांछित था। एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन