{"_id":"f33c73e00faff3bb006b7948c30bb33e","slug":"man-committed-suicide-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए की बाजी हारा, लगा लिया मौत का फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए की बाजी हारा, लगा लिया मौत का फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुए में मोटी रकम हारने के बाद पुताई ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक मार्च से लापता था।
विज्ञापन
मूलत: बिजनौर जिले के मंडावर थाने के गैवलीपुर निवासी पवन कुमार पाल (35) देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के दीपनगर में पत्नी और दो बच्चों संग रहता था। एक मार्च को वह गायब हो गया था। उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जंगल में मिला शव
मंगलवार शाम पवन का शव फांदूवाला के जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। बाईपास चौकी प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
मृतक पर था काफी कर्जा
पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले पवन कुमार जुए में मोटी रकम हार गया था। इससे उस पर काफी कर्जा हो गया था।
हो सकता है कि कर्ज के बोझ के कारण उसने खुदकुशी की हो। हालांकि, उसकी पत्नी इस बारे में कुछ बता नहीं पा रही। बताया कि पुलिस जांच कर रही है।