फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man attempted rape, people cut his private part.

उत्तराखंडः महिला से कर रहा था रेप का प्रयास, गुस्साई भीड़ ने काटा गुप्तांग

Thu, 17 Dec 2015 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Dec 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
man attempted rape, people cut his private part.

रुड़की के गंगनहर क्षेत्र के पनियाला गांव में गुस्साई भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर उसका गुप्तांग काट दिया।

विज्ञापन


इस बात की शिकायत लेकर पनियाला गांव निवासी पीड़ित युवक की पत्नी एसडीएम मनीष कुमार के पास पहुंची और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने आपसी रंजिश निकालने के लिए उसके पति के साथ ऐसा किया है।

पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके घर पहुंचे और एक प्रत्याशी का समर्थन करने का दबाब डाला। जब पीड़ित ने मना कर दिया तो उन लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और पीड़ित का गुप्तांग काट दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन

किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं

man attempted rape, people cut his private part.

जब एसडीएम के कहने पर पुलिस ने मामले कि जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। छानबीन में पता चला कि पनियाला गांव निवासी उक्त युवक ने किसी म‌हिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था।

इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसका गुप्तांग कट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प‌नियाला गांव निवासी युवक की पत्नी रंजिश निकालने की बात कहकर शिकायत लेकर आई थी। उससे अपने पति को थाने में लाने को कहा गया। लेकिन वह वापस नहीं आई।

प्रभारी ने बताया कि फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed