फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   male and female priest killed in ashram.

रुड़की: साधु व महिला संत की हत्या, आश्रम के अंदर मिली लाश

Wed, 27 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
male and female priest killed in ashram.

रुड़की रेलवे स्टेशन से सटी शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक आश्रम में करीब दो दशकों से रह रहे साधु नानूनाथ उर्फ मामचंद (75) और उनके पास रहने वाली महिला संत कलावती (60) की मंगलवार की रात को हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


दोनों के शव आश्रम में पड़े पाए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथमदृष्टया मामला जहर देने का माना जा रहा है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की शक्ति विहार कॉलोनी में छोटा सा आश्रम बनाकर रह रहे बाबा नानूनाथ और उनकी सहयोगी संत कलावती को मंगलवार रात किसी ने जहर दे दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई जब लोगों ने आश्रम दरवाजा खुला देखा और बाबा को आवाज लगाई। बाबा के नहीं बोलने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उनका शव बेड पर और महिला का शव फर्श पर पड़ा था।

पुल‌िस ने पोस्टमार्टम के ल‌िए भेजे शव

male and female priest killed in ashram.

लोगों की सूचना पर पहुंचे गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह भंडारी ने मौका मुआयना कर आस पड़ोस से घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस बात सामने नहीं आ पाई।

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बाबा नानूनाथ का भतीजा संजय निवासी पंजाबी बाग कालोनी सहारनपुर और बाबा की सहयोगी संत कलावती का बेटा कैलाश निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर पुलिस की सूचना पर रुड़की पहुंच गए हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह भंडारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला विषाक्त वस्तु देने का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed