फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   lover committed suicide in hotel.

गैर बिरादरी की मोहब्बत का दर्दनाक अंत, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी

Thu, 25 Aug 2016 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 25 Aug 2016 08:09 AM IST
विज्ञापन
lover committed suicide in hotel.
कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। - फोटो : AmarUjala
ऊधमसिंह नगर के प्रेमी युगल ने हरिद्वार के एक होटल में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने गैर बिरादरी के चलते शादी न होने के अंदेशे पर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चित्रा टाकीज की गली में चित्रा हेरीटेज होटल में एक युगल पहुंचा। होटल प्रबंधक को युवक ने अपना नाम अतुल कुमार (पुत्र अरविंद निवासी गांव नादेही, थाना जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर) और युवती को अपनी बहन संगीता बताया।
विज्ञापन


जानकारी दी कि उसकी बहन की काउंसलिंग थी और देर रात उन्हें ट्रेन से वापस लौटना है। इस पर होटल प्रबंधक ने कमरा दे दिया। शाम करीब सात बजकर 50 मिनट पर युवती उल्टी करती हुई रिसेप्शन पर पहुंची। पीछे-पीछे युवक भी पहुंच गया। दोनो ने जहर खाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा, गैर बिरादरी के चलते आप मनीषा को स्वीकार नहीं करेंगे

lover committed suicide in hotel.
suicide note - फोटो : AmarUjala

होटल प्रबंधक ने इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक घंटे बाद युवक की मौत हो गई। जबकि युवती ने रात करीब दो बजे दम तोड़ा।

एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान युवती का नाम मनीषा पुत्री धर्मवीर पाया गया है। वह भी नादेही गांव की ही रहने वाली है। करीब तीन माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट में युवक ने स्वेच्छा से खुदकुशी करने की बात लिखी है।

साथ ही यह भी लिखा है कि उन्हें अंदेशा था कि गैर बिरादरी के होने के चलते परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। इसलिए वह अब मरने जा रहे हैं। एसएसआई ने बताया कि युवक पेशे से इंजीनियर था। युवती बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर दोनों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों के शव उनके सुपुर्द कर दिए हैं।

तोड़ दिए थे मोबाइल सिम कार्ड

lover committed suicide in hotel.
dead body - फोटो : demo

घटनास्थल कुछ यही तस्वीर बयां कर रहा है। प्रेमी युगल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद होटल के कमरे की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि युगल ने मोबाइल फोन का सिम कार्ड तोड़ दिया था और पूरे फोन से सारा डाटा डिलीट कर दिया था।

दूसरी तरफ प्रेमी ने अपने सुसाइड नोट में बकायदा अपने दो मोबाइल फोन नंबर लिखे हैं और युगल के आधार कार्ड भी कमरे में ही मिल गए थे। साफ जाहिर होता है कि, मौत से साक्षात्कार करने से पहले प्रेमी युगल बेहद ही उधेड़बुन में रहा होगा। वह अपनी पहचान छुपाना भी चाहते थे और नहीं भी। ऐसा घटनास्थल से प्रतीत होता है। उन्होंने किस जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसका भी पता नहीं चल सका। वहां कुछ भी नहीं मिला, शायद उसे भी टॉयलेट में बहा दिया होगा।

'मम्मी-पापा आपकी बहुत बेइज्जती कर चुका हूं, ये आखिरी...'

lover committed suicide in hotel.
suicide note - फोटो : ‌file photo

सुसाइड नोट में अतुल ने साफ साफ लिखा है कि, गैर बिरादरी की होने के चलते आप कभी मनीषा को स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए, वे एक साथ जी नहीं सकते पर मौत को गले लगा सकते हैं। सुसाइड नोट का मजमून बेहद ही मार्मिक है।

युवक ने लिखा है कि, वह अपने माता पिता से बेहद प्यार करता है। पर, वह कई बार माता पिता की बेइज्जती कर चुका है पर यह उसकी आखिरी गलती होगी और उनकी आखिरी बेइज्जती भी। मैं मनीषा के बिना नहीं जी सकता हूं। हमपर किसी का दबाव नहीं है। अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं।

बहन से मांगी माफी
बहन पूजा से भी माफी मांगी है और माता पिता से बहन की शादी धूमधाम से करने की बात कही है। लिखा है कि, उसकी प्रेमिका मनीषा भी अपने परिजन से बेहद प्यार करती है, यह संदेश उन तक भी पहुंचा दिया जाए। फिर आखिरी में युवक ने अपने भाई बहनों के नाम लिखकर उनका ही प्यार अपने माता पिता के लिए काफी बताया है।

बोलते तो करा देते शादी

lover committed suicide in hotel.
atul kumar - फोटो : file photo

दोनों की मौके बाद हरिद्वार पहुंचे परिजन बार बार यही बोलते रहे कि, उन्हें जरा भी अहसास होता तो वे उनकी शादी करा देते। युवती के पिता धर्मवीर ने रोते हुए कहा कि बेटी एक बार बताती तो सही। मैं तेरी शादी कर देता। जात बिरादरी बिलकुल भी न देखता। एक बार बोलती तो सही। मेरा सब कुछ लुट गया।

युवक के पिता अरविंद रोते हुए कह रहे थे कि तुझे इसलिए पढ़ा लिखा कर इंजीनियर बनाया था। तू एक झटके में छोड़कर चला जाए। बेटा, बताता तो सही। बात तो करता। मैं तेरी खुशी में खुश था। बेटा ऐसा क्यों किया तूने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed