फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover committed suicide after girlfriend death.

युवती की आत्महत्या की खबर सुन प्रेमी ने खाया जहर

Mon, 10 Nov 2014 05:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) Updated Mon, 10 Nov 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
lover committed suicide after girlfriend death.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के मौत की खबर सुनते ही प्रेमी ने भी जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस के पास अभी इस संबंध में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस भी अपुष्ट सूचना की ही बात कह रही है।

प्रेमी की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवती ने प्रेम प्रसंग में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही उसके प्रेमी ने भी अपने घर में विषपान कर लिया। हालत बिगड़ने पर रात को ही युवक के परिजन बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को नहीं तहरीर
पुलिस चौकी प्रभारी अगस्त्यमुनि केएस बिष्ट ने बताया कि मामले की अपुष्ट सूचना मिली है। लिखित रूप से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed