{"_id":"d6cdb1b9ddfb71650120f369150a3844","slug":"loot-of-millions-in-vikas-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्री को बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्री को बंधक बनाकर लाखों की लूट
विकासनगर/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हथियारबंद बदमाशों ने ढालीपुर गांव में पिता पुत्री को बंधक बनाकर लाखों की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश पिता पुत्री को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसओजी को लगाया गया
बदमाशों की धर-पकड़ के लिए एसओजी को लगाया गया है। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से फिंगर और फुट प्रिंट लिए हैं। घटना कोतवाली क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार विजय मित्तल पुत्र स्व. मुकुंदी मित्तल का पांवटा रोड पर मकान है। यहां वह बेटी तन्नू के साथ रहते हैं। उनका बेटा कपिल मित्तल पासपोर्ट ऑफिस में काम करता है और देहरादून में रहता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात पिता पुत्री अपने-अपने कमरे में सोए थे। रात करीब 12:15 बजे छत पर बनी मोंटी के दरवाजे का कुंडा तोड़कर तमंचे से लैस चार बदमाश घर में घुस गए। उनके हाथों में लोहे की रोड और छोटी कुल्हाड़ी थी। एक बदमाश नकाबपोश था। बदमाश विजय मित्तल की पुत्री के कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन
कनपटी से तमंचा सटा दिया
उन्होंने तकिए से उसका मुंह बंद कर दिया। बेटी के चिल्लाने पर विजय वहां पहुंचे तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी से तमंचा सटा दिया और दोनों को पकड़ कर कमरे में ले गए। तीन बदमाशों ने घर के सभी कमरों को खंगाल कर लाखों की ज्वेलरी और करीब 55 हजार की नकदी लूट ली। एक बदमाश उन पर नजर रखे हुए था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दोनों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।
मामले की जांच की जा रही है
बदमाशों के जाने पर विजय ने फोन पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विजय और उनकी पुत्री से वारदात से संबंधित जानकारी जुटाई। एसपी देहात ममता बोरा और सीओ एसपी सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें