{"_id":"b9973a7670becb43b709b73e1ab87557","slug":"loot-in-dehradun-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े तीन घरों में हुई लाखों की लूट से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन-दहाड़े तीन घरों में हुई लाखों की लूट से सनसनी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Jul 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक ही दिन में दो घरों में लूट के मामले सामने आए हैं। दोनों घटना सोमवार सुबह नया गांव के परवल की हैं, जहां बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पुहंची। बताया गया कि पहले परवल निवासी खीम चंद्र जोशी और फिर नवीन शर्मा के घर पर बदमाशों ने धावा बोला।
बदमाश दोनों घरों से 20 हजार रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए।
इसके साथ ही देहरादून के पटेल नगर एरिया में एक डॉक्टर के घर से चोर दो लाख माल साफ कर गए। बताया गया कि विशाल गोयल दून अस्पताल में डॉक्टर के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
जिस दौरान डॉ. विशाल गोयल के घर पर चोरी हुई उस वक्त घर पर कोई नहीं था। सभी लोग कुल्लू मनाली घूमने गए थे।
बदमाशों ने अब आढ़ती को लूटा
रुद्रपुर में शनिवार को हुई तीन लूटों का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई कि रविवार को बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस चुनौती देते हुए सिडकुल क्षेत्र में एक आढ़ती को लूट लिया।
विज्ञापन
बदमाश तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर उसकी डस्टर कार, जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन लूट ले गए। फरार होने से पहले बदमाश हाथ-पैर बांधकर आढ़ती को बेहोशी की हालत में भाखड़ा पुल के पास फेंक गए।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सितारगंज में बदमाश एक फैक्ट्री के जीएम को गोलीमार कर उससे 12 लाख लूट यूपी की तरफ भाग गए थे।
शहर में ही एक अन्य घटना में बदमाशों ने दंपति को लूट लिया जबकि काशीपुर में बदमाश युवती से पर्स लूट ले गए। आए दिन हो रही लूट की इन घटनाओं से लगता है कि प्रदेश का यह जिला यूपी के बदमाशों का चारागाह बन गया है।
मॉडल कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश के बेटे राजेश घीक की मंडी में आढ़त है। हल्द्वानी से शनिवार देर रात राजेश डस्टर कार (यूके-06-एसएस-1213) से रुद्रपुर लौट रहे थे।
बदमाशों ने आढ़ती के साथ की मारपीट
रास्ते में वह नैनीताल रोड स्थित पारले चौक पर पेशाब के लिए रुके। गाड़ी से उतरते ही वहां मौजूद एक युवक ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा।
जैसे ही राजेश ने उसे पानी की बोतल दी, युवक और उसके चार-पांच साथियों ने उन्हें पकड़ लिया। तमंचों दिखाकर उन्होंने राजेश को कार की पिछली सीट में डाल दिया और चाबी छीनकर कार को दिनेशपुर की ओर ले गए।
विरोध करने पर बदमाशों ने आढ़ती के साथ मारपीट की तथा सिर पर तमंचे की बटों से वार किया।
बदमाश राजेश के हाथ-पांव उसी के कपड़ों से बांधकर दिनेशपुर-गदरपुर मार्ग पर भाखड़ा पुल के पास बेहोशी की हालत में फेंक गए और कार लूटकर फरार हो गए। राजेश ने होश में आने पर किसी तरह अपने हाथ-पांव खोले।
एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। वहां ड्यूडी पर तैनात नशे में धुत्त सिपाही और होमगार्ड के जवान ने राजेश की बात को हल्के में लिया।
इस लापरवाही के चलते सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। राजेश ने बताया कि बदमाश डस्टर कार, सोने की चार अंगूठियां, आठ हजार रुपए नकद और एक मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने राजेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बदमाशों की धरपकड़ को पुलिस और एसओजी की टीम लगी हुई हैं। साथ ही घटनास्थल से आगे जिले के अन्य शहरों और यूपी को जाने वाले रास्तों में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसके अलावा यूपी के सीमावर्ती जनपद की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
- रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी ऊधम सिंह नगर