{"_id":"9c98f0f54ed8b6d5aa0bb10bca0cb466","slug":"loot-in-chakrata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा सूबेदार मेजर अस्पताल में भर्ती!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा सूबेदार मेजर अस्पताल में भर्ती!
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Thu, 23 Apr 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता पंकज जैन के यहां हुई लूट के मामले में दो आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद अब पुलिस ने 22वें सैनिक संस्थान चकराता के सूबेदार मेजर आनंद सिंह के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सूबेदार मेजर के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। पकडे़ गए आरोपियों और सूबेदार मेजर के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की कॉल डिटेल का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सूत्रों की मानें तो सूबेदार मेजर को गंभीर हालत में सेना के चकराता स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कमरे को भी सेना के अधिकारियों ने सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, सूबेदार मेजर ने विषाक्त जैसी किसी चीज का सेवन किया है।
विज्ञापन
सीओ स्वप्न किशोर ने बताया कि फरार आरोपी अजित निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी साक्ष्यों के मिलान की कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्य जुटाने की सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर सूबेदार मेजर की गिरफ्तारी की जाएगी।
प्रेमिका के लिए गया जेल
गोवा में बाउंसर का काम करने वाला जयदीप पुत्र जोरा सिंह निवासी बिलासपुर जिला पानीपत हरियाणा ने अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। हालांकि उसके हाथ लूट की वारदात में कुछ खास नहीं लगा। पूछताछ में पता चला कि जयदीप पश्चिम बंगाल की एक महिला से प्रेम करता था।
वह शादीशुदा थी। उसके साथ वह गोवा में एक साल रहा। महिला के परिजनों ने उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि उसका कोई दूसरा आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस का मानना है कि गोवा में रहने के दौरान उसके शौक बढ़ गए थे।
जिन्हें पूरा करने के लिए वह लूट की वारदात में शामिल हो गया। वहीं महिपाल जुए की लत के कारण कर्ज में डूब गया। जिसे चुकाने के लिए वह लूट की वारदात में शामिल हुआ।