जमीन के लिए लोन को लेकर वकीन ने किया ऐसा फर्जीवाड़ा, मामला खुलते ही सकते में आए अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर कई बैंकों से लोन लेकर रकम डकारने के आरोपी अधिवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अधिवक्ता ने एक ही को बंधक बनाकर तीन बैंकों से लोन लिया था। पुलिस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
क्लेमेंटटाउन थाना के प्रभारी एसओ कोमल सिंह रावत ने बताया कि राजकुमार अग्रवाल निवासी रुड़की पहले किसी बैंक के पैनल में वकील रह चुका है। उसे लोन लेने के सभी रास्ते पता थे।
अपनी इसी जानकारी को आधार बनाकर उसने क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र की एक जमीन को 2007 मे कई बार खरीदा था। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से उसने तीन अलग-अलग लोगों को जमीन का मालिक दर्शाया और जमीन खरीदी।
इसके बाद इसी अवधि में उसने पहले कैनरा बैंक फिर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और फिर सहकारी बैंक से लोन लिया। अग्रवाल ने किसी भी बैंक का लोन नहीं चुकाया। इस बीच कैनरा बैंक ने यह जमीन जब्त कर ली। इसके बाद पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के अधिकारी जब जमीन जब्त करने पहुंचे तो पता चला कि यह कैनरा बैंक की प्रापर्टी है।
इसी क्रम में सहकारी बैंक ने भी जमीन पर अपना अधिकार जताया। इसके बाद ही पूरा मामला खुला और इसकी परत दर परत खुलती चली गई। इस क्रम में रविवार को राजकुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।