फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   law student committed suicide in hostel.

पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं... SMS भेजकर लॉ छात्र ने लगा ली फांसी

Sun, 13 Nov 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
law student committed suicide in hostel.
सुसाइड - फोटो : demo

उत्तरांचल लॉ यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्र को तत्काल सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दून पहुंचे छात्र के पिता ने पुलिस से बगैर पोस्टमार्टम शव सौंपने की मांग की।

विज्ञापन


प्रेमनगर थानाध्यक्ष राजेश साह ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान ऋषभ धवन पुत्र विपिन धवन निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ऋषभ ने आत्महत्या से पहले अपने पिता को एसएमएस किया था।
विज्ञापन


इसमें उसने लिखा था कि ‘पापा मैं आप से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन अब जा रहा हूं।' एसएमएस मिलते ही पिता ने कॉलेज प्रशासन को सूचना दी थी। लेकिन कॉलेज प्रशासन जब तक कुछ कर पाता तब तक वह खुदकुशी कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बताया कि ऋषभ बीए एलएलबीए तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने बताया कि वह कई दिनों से तनाव में चल रहा था। आशंका है कि शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed