{"_id":"299a14b96bac896a1e96ab0bcff12367","slug":"kitchen-herbs-shop-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"होने वाली थी शादी, लूट ली दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होने वाली थी शादी, लूट ली दुकान
अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 23 Jan 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूड़की में पुराने रेलवे रोड पर चोरों ने मसाले की दुकान का शटर उखाड़कर 20 हजार की नकदी और सामान चोरी कर लिया। वारदात के बाद चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
कारोबारी के पुत्र की हाल ही में शादी होने वाली थी, इस बात को देखते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
मसाला पीसने की है दुकान
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी निवासी कृष्णकुमार की पुराने रेलवे रोड पर डीएवी कालेज के पास कृष्णा मसाले पिसाई केन्द्र के नाम से दुकान है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात को किसी समय चोरों ने मौका पाकर दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया। ताले तोड़ने में कामयाबी नहीं मिली तो चोरों जैक लगाकर दुकान का शटर उठा दिया। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों ने दी सूचना
चोरों ने दुकान के अंदर गले से 20 हजार की नकदी और कुछ सामान समेट लिया। सामान समेटने के बाद चोर फरार हो गए। सुबह दुकान का शटर उखड़ा देख आसपास के लोगों ने कारोबारी को सूचना दी।
कारोबारी ने बताया कि इससे पहले भी उसके यहां पर चोरी की वारदात हो चुकी है। कारोबारी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।