फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   killer's girlfriend message revealed sunil murder case.

गर्लफ्रेंड के एक मैसेज ने खोली मर्डर मिस्ट्री, क्या था वो मैसेज?

Thu, 21 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 21 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
killer's girlfriend message revealed sunil murder case.

आईआईटी के सिक्योरिटी गार्ड सुनील सैनी की हत्या करने के लिए अनुज ने जो योजना बनाई उसने एक बार तो पुलिस को भटका दिया था। मामला कॉलगर्ल आदि से जुड़ा लगे, इसके लिए अनुज ने सुनील की हत्या करने के बाद वहां पर लेडीज अंडर गारमेंट्स डाल दिए थे, ताकि लगे कि सुनील सैनी किसी लड़की को लेकर आया होगा।

विज्ञापन


उसने पहले शराब और चिकन आदि खाया होगा। लेकिन अनुज की यह शातिर योजना पुलिस को ज्यादा समय तक गुमराह नहीं कर सकी।

यह था एसएमएस
अनुज से पूछताछ में पुलिस को उस पर संदेह हो गया था, लेकिन वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। इसी दौरान अनुज के एक मोबाइल पर आए मैसेज ने सारा राज खोल दिया।
विज्ञापन


यह एसएमएस था शालू का, जिसमें उसने लिखा था कि 'एसएमएस पर तो बात कर लो, कुछ तो बताओ' वहां क्या चल रहा है। मुझे बताते रहो, आप पर किसी को शक तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाई को छोड़ दो, उसके एग्जाम हैं'

killer's girlfriend message revealed sunil murder case.

अनुज का छोटा भाई कमल एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। उसके एग्जाम भी चल रहे हैं। अनुज ने जब पुलिस को कुछ नहीं बताया तो पुलिस पूछताछ के लिए कमल को भी ले आई। कमल, अनुज और शालू के प्रेम प्रसंग के बारे में जानता था।

पुलिस जब कमल को लेकर आई तो अनुज सकपका गया और उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया। अनुज पुलिस से भी कहता नजर आया कि उसके भाई को छोड़ दो, उसके पेपर हैं। उसका इस केस से कोई मतलब नहीं है।

सुनील के चाकू से ही की उसकी हत्या
जिस चाकू से सुनील की हत्या हुई है। वह सुनील का ही था। सुनील अपने बैग में एक चाकू रखता था, ताकि फल आदि काटकर खा ले। अनुज यह बात अच्छी तरह से जानता था कि सुनील के बैग में चाकू है। घटना वाले दिन पहले तो अनुज ने सुनील को खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो अनुज ने उसके बैग से चाकू निकालकर उसकी हत्या कर दी।

एसएसपी ने दिया इनाम
पुलिस ने सुनील हत्याकांड का खुलासा 48 घंटे में ही कर दिया है। इस बात से पुलिस अधिकारी खुश हैं। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed